राठ के बजरिया चौराहे पर हंगाम कर रहे शराबी को काबू करते पुलिसकर्मी
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। बजरिया चौराहे के पास दुकान से मुफ्त में मुर्गा न मिलने पर शराबी ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक रोड पर यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी को वहां से हटाया।
बुधवार सुबह शराब के नशे में घुत एक युवक ने मुर्गा मांगा। दुकानदार द्वारा पैसे मांगने पर गाली गलौज करने लगा। यह देख दुकानदार ने मुर्गा देने से मना कर दिया। इसके बाद आक्रोशित शराबी ने जमकर गाली गलौज कर रोड पर हंगामा कर लेट गया। इससे यातायात बाधित हुआ। राहगीरों द्वारा उसे उठाने का प्रयास किया गया। इस पर वह अभद्रता करने लगा। यह देख दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे यूपी 112 पुलिस कर्मियों को भी शराबी ने करीब आधा घंटे तक छकाया। बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे रिक्शे पर बैठा कर उसके गांव धमना भेज दिया। शराबी के रोड से हटने पर यातायात सुचारु हो पाया। (संवाद)