गोहांड। कस्बे के बस स्टैंड के पास अल्टो व वैगनार कार की आमने सामने टक्कर हो गई। अल्टो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उरई रेफर कर दिया।
जरिया थानाक्षेत्र के पवई गांव निवासी अजय प्रताप (25) अल्टो कार से राठ कस्बे जा रहा था। राठ कस्बे की ओर से आ रही एक वैगनार गाड़ी की बस स्टैंड के पास आमने सामने भिड़ंत हो गई। कार चालक अजय प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। वैगनार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। स्थानीय चौकी प्रभारी राहुल मिश्रा ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों गाड़ियों को पुलिस चौकी परिसर में लाकर खड़ा करा दिया गया है। (संवाद)