सरीला। छिबौली मार्ग पर बाइक से जा रहे दंपती को बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर महिला का मंगलसूत्र लूटने की कोशिश की। महिला गिरकर घायल हो गई। पीड़ित ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है।
कस्बे के गुरुदेवपूरा मोहल्ला निवासी पवन कुमार बुधवार को पत्नी सावित्री (25) और बेटे निहाल व संस्कार के साथ बाइक से रिश्तेदारी में चरखारी जा रहे थे। सरीला-छिबौली मार्ग पर नहर पुल के पास बगल से निकले बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर सावित्री के गले में डाला मंगलसूत्र लूटने का प्रयास किया। वह बाइक से गिरकर घायल हो गई। बाइक सवार लुटेरे भी तेज रफ्तार में भाग गए। महिला को सीएससी में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष जरिया रामआसरे सरोज का कहना है कि बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारने की बात महिला साफ साफ नहीं बता पा रही है। (संवाद)