फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डंपरों की टक्कर, ड्राइवर जिंदा जला

विज्ञापन
हाईवे पर इंगोहटा गांव के पास आग से जल रहे डंपर को बुझाते फायर कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। आगे चल रहे डंपर के चालक ने कानपुर-सागर हाईवे में ब्रेकर के पास अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहे डंपर की टक्कर से दोनों वाहनों में आग लग गई एक ड्राइवर ने किसी तरह डंपर से कूदकर जान बचा ली, जबकि दूसरे डंपर का ड्राइवर स्टीयरिंग में फंसने के कारण जिंदा जल गया। बुधवार को मृतक चालक की पहचान जौनपुर निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 10 बजे कबरई से गिट्टी लादकर आगे पीछे दो डंपर कानपुर जा रहे थे। इंगोहटा बस स्टैंड के समीप हाईवे पर ब्रेकर के पास आगे चल रहे डंपर के चालक ने ब्रेक लगा दी। इससे पीछे चल रहा डंपर आगे वाले डंपर से टकरा गया। जोरदार टक्कर से दोनों डंपरों में आग लग गई। चपेट में दोनों वाहनों के चालक आ गए। एक के चालक ने डंपर से कूदकर किसी तरह जान बचाई। जबकि दूसरा चालक स्टीयरिंग में फंसने से जिंदा जल गया। उसकी पहचान अरुण सिंह (37) निवासी पुरा रामसहाय बेलवार थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। झुलसे चालक की पहचान इमरान अली (45) निवासी कैसरगंज बहराइच के रूप में हुई है।
उसका कानपुर के हैलट में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने फायरब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें