फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गांव की दुकान में सामान खरीदने गए ग्रामीण का उधारी को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। दुकानदार पर मारपीट करने व पांच हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। जरूरत पड़ने पर गांव की दुकान से दैनिक उपयोग की वस्तुएं उधार लेते हैं। इसका समय से भुगतान भी कर देते हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे दुकान से सामान खरीदने गए थे। आरोप लगाया कि बकाया चुकता होने के बावजूद दुकानदार ने उधारी का तकाजा किया। बात बढ़ने पर उनके साथ मारपीट करते हुए पांच हजार रुपये छीन लिए। क्राइम इंस्पेक्टर रामबदन सिंह यादव ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वहीं धमना गांव निवासी मंगल ने बताया कि शनिवार सुबह गांव की चक्की पर काम से गए थे, जहां जुआ खेल रहे दबंग ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें