फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता तहसील कर्मी का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। तहसील कार्यालय में कार्यरत चतुर्थी श्रेणी कर्मी 27 दिनों से लापता हैं। परिजन उसकी तलाश में भटक रहे हैं। वहीं कर्मी की मां ने बेटे के जीवित होने की उम्मीद छोड़कर किसी अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने बहू, उसके पिता सहित अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्जकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित तहसील में करहिया गांव निवासी अशोक सिंह चर्तुथश्र् ोणी कर्मी है। उनकी मां रानी ने बताया बेटा अपनी ससुराल रतौली में रहकर वहीं से नौकरी करने तहसील आता था। तीन सितंबर के बाद से वह तहसील नहीं गया और न ही कोई पता है। उसकी गुमशुदगी की सूचना पहले दर्ज की गई थी। 24 सितंबर को मां ने कोतवाली में बहू अंविता, समधी मोहनलाल व बहू के बाबा बलबीर पर पुत्र को गायब कर हत्या करने की आशंका जताई है। आरोप है बेटे के नाम की जमीन व उनकी नौकरी हथियाने के चक्कर में बेटे के साथ कोई अनहोनी घटना की है।
पुलिस ने हत्या के प्रयास के लिए मामला दर्जकर जांच शुरू की है। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पहले दी गई गुमशुदगी की सूचना में कहा था कि अशोक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे और वह उनकी दवा लेने लखनऊ जाता था। दवा लेने की बात कहे जाने पर एक थानेदार को लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें