फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवदाह गृह गिरने की कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहांड। कैमोखर में पांच वर्ष पूर्व बना शवदाह गृह घटिया निर्माण के चलते गिरने की कगार पर है। इस कारण शवों का अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत की भनक लगते ही प्रधान ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। कैमोखर गांव में वर्ष 2014-15 में शवदाह गृह का निर्माण हुआ था। जो पांच वर्ष में गिरने की कगार पर पहुंच गया।
विज्ञापन

मइयादीन यादव, कृष्ण कुमार द्विवेदी, विष्णु आदि ग्रामीणों ने अधिकारियों को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत ने शवदाह गृह के निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। जिस कारण छत दरक गई। इसी के चलते लोग शवों का अंतिम संस्कार खुले आसमान के नीचे कर रहे हैं। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है। उधर प्रधान दृगपाल यादव ने बताया कुछ शरारती लोगों ने शवदाह गृह के पिलर व छत को क्षतिग्रस्त कर दिए हैं। जिसकी मरम्मत करा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें