फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लहराकर तीन घंटे पुलिस को छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के चंदपुरवा बुजुर्ग गांव में एक युवक का पड़ोसियों से विवाद हो गया। दहशत फैलाने के इरादे के हवाई फायरिंग कर दी। विपक्षियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी घर का दरवाजा बंद कर छत पर चढ़कर तमंचा लहराता रहा। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी आनंदी यादव का पड़ोसियों से विवाद हो गया था। इसी के चलते दहशत फैलाने के इरादे से तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर व फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे।
लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी घर के दरवाजे बंद कर छत पर चढ़ गया और तमंचा लहराते हुए सबको धमकी देने लगा। पुलिस उसे बार-बार मानती रही, लेकिन वह करीब तीन घंटे तक पुलिस को छकाता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उसे दबोच सकी। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया आरोपी मानसिक कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें