फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सात सौ लीटर डीजल व उपकरण पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। सिसोलर थानाक्षेत्र के टोलामाफ गांव में शनिवार शाम पूर्ति निरीक्षक व पुलिस ने अवैध रूप से डीजल व पेट्रोल बेच रहे आरोपी को हिरासत में ले लिया। दुकान से 700 लीटर डीजल बरामद कर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

टोलामाफ निवासी सुरेश कुमार काफी समय से गांव में अवैध रूप से डीजल व पेट्रोल बेच रहे हैं। थानाध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर सुरेश को हिरासत में ले लिया। भारी मात्रा में डीजल उपलब्ध होने की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार अहिरवार को बुलाया। पुलिस ने दुकान से चार ड्रमों में ज्वलनशील पदार्थ, दो खाली ड्रम तथा डीजल नापने के उपकरण बरामद किए।
आरोपी सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया बलवीर नाम का युवक उन्हें फर्जी लाइसेंस बनवाने व अवैध रूप से डीजल उपलब्ध कराने का काम करता था। पुलिस ने जांच में पाया सुरेश कुमार बिना किसी वैध लाइसेंस के डीजल की बिक्री कर रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी कर अवैध तरीके से चोरी से ज्वलंतशील पदार्थ बेचने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें