फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 किलो गांजे समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर इंगोहटा तिराहे के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 किलो गांजा बरामद किया है। मंगलवार को एसपी ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। पकड़े गए युवकों ने एक अन्य का नाम भी उजागर किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर इंगोहटा तिराहे के पास से बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के दौरान पकड़कर 25 किलो गांजा बरामद किया है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया चेकिंग के दौरान मौदहा कोतवाली के मदारपुर गांव निवासी इल्तफाक उर्फ सुल्तान खान के पास से 10 किलो व बाबू अहमद से 15 किलो गांजा बरामद किया है।
दोनों लोग कस्बे में गांजा की सप्लाई करने आ रहे थे। उन्होंने पूछताछ में अन्य लोगों के नाम भी उजागर किए हैं। जिनकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी विनोद राय, दरोगा एनके यादव, राजेशचंद्र मिश्रा, सिपाही पंकज, मनोज, राजदीप, ज्ञानेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें