फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला एकाउंटेंट से हुई लूट का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एक माह नौ दिन पूर्व कुरारा कस्बे में एक मसाला फैक्टरी में कार्यरत महिला एकाउंटेंट से हुई 1.40 लाख रुपये लूट की घटना का गुरुवार को एसपी कमलेश दीक्षित ने खुलासा किया। उन्होंने बताया मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई रकम में 1.5 लाख रुपये बरामद किए हैं। साथ ही असलहे व घटना में इस्तेमाल बाइक को भी बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कुरारा कस्बा स्थित विद्यादेवी ग्रामीण विकास संस्थान मेें एकाउंटेंट पद पर हबीदुन पुत्री पीर मोहम्मद निवासी कुतुबपुर कार्य करती हैं। तीन जुलाई की दोपहर करीब 3:40 बजे एकाउंटेंट कस्बा स्थित इंडियन बैंक से 1.40 रुपये निकाल कर फैक्टरी पैदल जा रही थी। तभी फैक्टरी के सामने रोड पर पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने रुपये छीन कर भाग गए थे। कहा घटना के खुलासे में प्रभारी निरीक्षक बांकेबिहारी सिंह, एसओजी प्रभारी विनोद कुमार राय को लगाया गया था।
पुलिस टीम ने दो आरोपियों धर्मेंद्र अहिरवार व अमन उर्फ बंटी श्रीवास्तव को घटना में प्रयुक्त बाइक समेत गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से लूटे गए 30 हजार रुपये, एक तमंचा, दो कारतूस व आरोपी अमन के कब्जे से 50 हजार रुपये व लूटा हुआ गुलाबी रंग का थैला बरामद किया है।
विज्ञापन

साथ ही लूटकांड की योजना में शामिल व बैंक के अंदर से एकाउंटेट के रुपये निकालकर जाने की सूचना देने व अपनी बाइक लुटेरों को देकर पीछा कर रुपये छीनने के लिए जाने में सहयोग करने वाले आरोपी विनीत अहिरवार व शिवम गौतम को भी गिरफ्तार कर 25 हजार रुपये व फैक्टरी का बैंक स्टेटमेंट बरामद किया है। बताया घटना में शामिल एक आरोपी रूपसिंह अहिरवार मूल निवासी ग्राम खैरी थाना सिसोलर, हाल मुकाम टेंडरी मोहाल कस्बा कुरारा फरार है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें