फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। पहली पत्नी को मारपीट कर मौत के घाट उतारने वाले पति और उसकी दूसरी पत्नी को पुलिस ने पैलानी तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कस्बे के अमिलिया बाड़ा निवासी संतोष वर्मा ने अपनी दूसरी पत्नी सुमन वर्मा के साथ मिलकर पहली पत्नी विनीता को गत 28 जुलाई को मारापीटा था। उसकी 30 जुलाई को उपचार के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मृतका के पिता फत्तेपुरवा मौदहा निवासी गिरधारी वर्मा ने दामाद संतोष व सौतन सुमन के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गैरइदारतन हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को सुबह कस्बा इंचार्ज रविंद्र सिंह ने दोनों को पैलानी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें