फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। काम दिलाने का लालच देकर कंपनी ने 130 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर हजारों रुपये की ठगी की है। क्षेत्र की महिलाओं आशा, शशि, अरविंद, कालीचरण, दीपा, देवीशंकर, संध्या, हर्ष कुमारी, अंकित, संगीता गुप्ता, प्रियंका, अपर्णा सक्सेना, नीरज त्रिपाठी, रामा, संजना ने बुधवार को तहरीर देकर बताया कि कस्बा निवासी एक व्यक्ति करीब डेढ़ साल से कंपनी संचालित कर रहा था।
विज्ञापन

कंपनी में काम दिलाने के नाम पर नगर की 130 महिलाओं से 5250 रुपये जमा कराए थे। महिलाओं से कहा था घर पर ही उन्हें कंपनी के जरिए प्रोडक्ट पर पैकिंग करने का रोजगार दिया जाएगा। जिसमें उन्हें आठ हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। बताया उक्त बातों में आकर वह लोग कंपनी के साथ जुड़ गईं। तीन माह गुजरने के बाद कंपनी ने न तो रोजगार दिया और न ही सैलरी दी है। महिलाओं ने बताया सैलरी मांगने पर धमकी दी जा रही है। इंस्पेक्टर राजेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा महिलाओं की शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें