राठ। अन्ना मवेशियों के फसल करने पर परेशान किसान ने खेत पर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है। जरिया के चंडौत गांव निवासी अखिलेश ने बताया उनके बड़े भाई महेश (35) ने पिता ने नाम 8 बीघा जमीन पर मूंगफली की फसल बोई थी। 12 दिन पहले अन्ना मवेशियों ने खेत में घुसकर मूंगफली की फसल नष्ट कर दी थी।
बची हुई फसल की रखवाली के लिए वह खेत पर ही रहने लगे। बुधवार दोपहर साढ़े दस बजे खेत पर लगे बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मौके पर पहुंचे शिवाकांत महाराज, संतोष आदि ने देखा और फंदे से उतार कर सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से डॉ. अजय चौरसिया ने मेडिकल कालेज उरई रेफर किया है। (संवाद)