फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन मां-बेटी के शव पंखे पर लटके मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के जल्ला गांव में विवाहिता ने गृह कलह के चलते रविवार रात अपनी 16 माह की बेटी के साथ कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर मृतका के पिता ने बेटी व नातिन की हत्या का आरोप दामाद पर लगाया है। घटना की जानकारी होते ही एसपी कमलेश दीक्षित ने मौके परपहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

जल्ला में रविवार को गांव के लोग रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे थे। वहीं गांव के रामअवतार तिवारी के पुत्र अंकित उर्फ धर्मेंद्र की पत्नी सोनू (24) व डेढ़ साल की पुत्री रश्मि का शव कमरे में लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। रामअवतार ने बताया उनका पुत्र अंकित तिवारी गाजियाबाद में एक फैक्टरी में लोडर चालक है। चार दिन पूर्व रक्षाबंधन त्योहार की वजह से गांव आया था। उनकी पत्नी सोनू भी 10 दिन पूर्व ही अपने मायके तनवारा बांदा से आईं थी। रविवार दोपहर अंकित उससे झगड़ा कर रहा था। उसने मां सुनीता के साथ मारपीट की थी।
जिससे नाराज होकर सुनीता उन्हें खेत से बुला लाईं। घर पर वह बेटे के इंतजार में काफी देर तक दरवाजे पर बैठे रहे। काफी समय बाद जब वह बहू के कमरे में गए तो देखा बहू व नातिन पंखे से फांसी के फंदे पर लटके थे। प्रधान संतोष सिंह ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सदर अनुराग सिंह व प्रभारी कोतवाल आनंद कुमार सिंह पहुंचे। इसके बाद एसपी कमलेश दीक्षित ने भी घटनास्थल पहुंच कर जानकारी ली। इस मामले में एसपी का कहना है कि घर में पति के कलह करने से घटना घटी है। महिला ने पहले बच्ची की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद में खुद फांसी पर लटक गई। बताया रविवार को मृतका का पति शराब पी रहा था। इसके बाद शाम को अपनी मां के साथ मारपीट की है।
विज्ञापन

नशेबाजी में अंकित ने मकान के पीछे से पत्नी के कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की। जैसे ही वह कमरे से निकल कर बाहर गया। तभी महिला ने यह कदम उठाया। बताया घटनास्थल पर पहुंचने पर कमरे की अंदर से कुंडी बंद थी। कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच की जा रही है। उधर बांदा कोतवाली क्षेत्र के तनवारा गांव निवासी लखन प्रसाद त्रिवेदी ने दामाद अंकित पर पुत्री व नातिन की हत्या करने का आरोप लगाया है।
नशेबाजी में परिवार बर्बाद
कुरारा। जल्ला में मां-बेटी के आत्महत्या की चर्चा ग्रामीणों में दिनभर होती रही। एक गरीब परिवार बिखरने के कगार पर पहुंच गया है। रामअवतार तिवारी एक साधारण परिवार से हैं। गांव के राजाभैया तिवारी, भोला प्रसाद, बलबीर सिंह ने बताया राम अवतार के दो पुत्र अंकित व प्रद्युम्म व तीन बेटियां हैं। गरीबी के चलते दोनों भाई गाजियाबाद में एक फैक्टरी में लोडर चलाने का काम करते हैं। जिससे परिवार का खर्चा चलता है। एक ही घर से दो शवों उठने से ग्रामीणों में शोक छा गया। ग्रामीणों ने बताया रक्षा बंधन त्योहार पर प्रधान के घर के बाहर आल्हा गायन हो रहा था। गांव के अधिकांश लोग आल्हा का आनंद ले रहे थे। लेकिन रात करीब 9 बजे जैसे ही मौत की सूचना पहुंची लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। आल्हा का कार्यक्रम भी बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें