फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में तीन दालों में से मिली है महज एक दाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। इस माह प्रदेश भर के उपभोक्ता सस्ते डिपुओं के दो बार चक्कर काटने पर मजबूर हो गए हैं। डिपुओं में प्रति माह तीन दालों का वितरण किया जाता है, लेकिन इस माह अभी तक उड़द की दाल वितरित की गई है। मसर और चने की दाल की टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण अभी तक जिला खाद्य आपूर्ति विभागों के पास ये दालें नहीं पहुंचीं हैं। इस बार टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने में देरी के कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। ऐसे में जो लोग डिपुओं से राशन ले गए हैं, उन्हें एक बार फिर इन दो दालों को लेने के लिए जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

दूरदराज के क्षेत्रों में टेंपो आदि की व्यवस्था कर डिपुओं तक पहुंचने वाले लोगों को इससे खासी दिक्कत होगी। कई जगह उचित मूल्य ही दुकानें दूर होने के कारण लोग समूहों में वाहन कर राशन लेने पहुंचते हैं। ऐसे में इन लोगों को दोबारा आना पड़ेगा। जिससे आर्थिक नुकसान होगा। लोगों सुखदेव शर्मा, जीत राम, बबलू, शकुंतला, बीना आदि ने कहा कि एक ही दाल मिली है। प्रदेशभर में डिपुओं में सस्ते राशन का वितरण हो रहा है।
ऐसे तो डिपोधारकों को पहले सप्ताह ही राशन बांटने के आदेश पारित हैं, लेकिन अधिकतर डिपुओं में बीच माह में ही राशन वितरित किया जाता है, ताकि सभी वस्तुएं मिल सकें। इस बार अभी तक इन दो दालों का वितरण नहीं किया गया है। जिले में 1,44, 464 उपभोक्ता हैं। जिसमें एपीएल 1,01,795 अंत्योदय 10,143 बीपीएल 18,757 पीएचएच 13, 859 राशन कार्ड हैं।
विज्ञापन

इस संदर्भ में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा कि आपूर्ति न होने के कारण दो दालों का वितरण नहीं हो पाया है। जैसे ही आपूर्ति पहुंचती है, सभी उपभोक्ताओं को अन्य दो दालों का भी वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो तीन दिन तक आपूर्ति पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें