फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में फांसी पर झूली महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूनी गांव अपने मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिहूनी गांव निवासी देवी सिंह अहिरवार ने बताया चार वर्ष पूर्व अपनी बहन किरन (22) का विवाह राठ कोतवाली के धनौरा गांव निवासी प्रकाश अहिरवार के साथ किया था। किरन परिवार समेत दिल्ली में रह कर मजदूरी करतीं थीं। एक पखवारे पूर्व वह दिल्ली से अपने मायके बिहूनी गांव पहुंचीं थीं।
विज्ञापन

देवी सिंह ने बताया बुधवार सुबह वह मजदूरी करने गए थे। घर पर उनकी वृद्ध मां व बहन किरन थीं। दोपहर में किरन ने घर के अंदर फांसी लगा ली। मां के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें नीचे उतार सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर भरत राजपूत ने मृत घोषित कर दिया। बताया मृतका की कोई संतान नहीं थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें