फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: फेसबुक पर लिखा 'अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना' फिर श्मशान पहुंच कनपटी में मार ली गोली

Thu, 27 May 2021 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

दिनदहाड़े शमशान घाट पहुंचकर खुद को गोली से उड़ा देने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। महिला सहकर्मी से आरडी खाते के पैसे को लेकर हुआ विवाद सामने आ रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर के कुरारा में इंडियन बैंक के फ्रेेंचाइजी (बैंक मित्र) ने गुरुवार शमशान घाट पहुंचकर खुद को गोली से उड़ा लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। महिला सहकर्मी से आरडी खाते के पैसे को लेकर हुआ विवाद सामने आ रहा है।
विज्ञापन


आत्महत्या से पहले मृतक ने फेसबुक में पोस्ट लिखा है कि अच्छा तो हम चलते हैं, दुआओं में याद रखना। कस्बा निवासी ओमप्रकाश (45) इंडियन बैंक फ्रेेंचाइजी थे। उनके साथ एक महिला भी काम करती थी। महिला सहकर्मी ने आरडी खाता खुलवा रखा था। ओमप्रकाश ही खाते में आरडी का पैसा जमा करते थे। आरडी के भुगतान को लेकर महिला सहकर्मी का बैंक फ्रेेंचाइजी से विवाद हुआ, जिस पर उसने काम भी छोड़ दिया था।

आरडी के पैसे के लिए इन दोनों में अक्सर विवाद होता था। गुरुवार को महिला सहकर्मी के कारण ओमप्रकाश ने आत्महत्या करने का फैसला किया। अपनी बाइक से वह सीधे कस्बे में भोली रोड स्थित शमशान घाट पहुंचे और अवैध असलहे से खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष बांके बिहारी सिंह ने बताया ओमप्रकाश का महिला सहकर्मी नीरज के साथ आरडी के पैसे को लेकर विवाद था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आरडी खाते में करीब तीन लाख रुपये जमा हैं। इसी विवाद में उन्होंने आत्महत्या की है। बताया मौके से तमंचा व कारतूस और बाइक बरामद की गई है। मामले की जांच जारी है। सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया मृतक ने शराब पीने के बाद गोली मारकर आत्महत्या की है। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें महिला की ओर से हस्ताक्षर न करने का भी जिक्र किया है। कहा इस सुसाइड नोट के आधार पर जांच जारी है।

उधर इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक अनुभव राज ने बताया ओमप्रकाश बैंक मित्र के रूप में काम करते थे। सुसाइड करने के पहले बैंक कर्मी से वीडियो कॉलिंग पर बात हुई थी। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। छोटे भाई जेपी प्रजापति ने कहा भाई के एक बेटी व एक बेटा है। परिवार वालों से कभी अपनी समस्या साझा नहीं की है।

फेसबुक में मित्रों को संदेश पोस्ट किया
यूनियन बैंक के फ्रेेंचाइजी ओमप्रकाश खुद को गोली मारने से पहले फेसबुक में अपने मित्रों के लिए एक संदेश पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना। मेरे जिक्र का जुबां में स्वाद रखना। ये पोस्ट पढ़ते ही उनके तमाम मित्र सन्न रह गए। घटना की सूचना से परिजन और मृतक की पत्नी बदहवास हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें