फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर दरोगा व सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। काम के प्रति लापरवाही करने वालों पर पुलिस अधीक्षक ने बड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल करने के मामले में एनसीआर दर्ज करने के बाद मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं न बढ़ाने पर पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को निलंबित किया है। वहीं एक आरक्षी की अपराधियों से संलिप्तता मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना मौदहा के मदारपुर गांव निवासी छिद्दू का पिछले 24 अक्तूबर को पड़ोसी रिजवान खान व भाऊ से विवाद हो गया। दोनों ने मिलकर छिद्दू को लाठी डंडों से पीट दिया था। घटना के बाद कोतवाली पहुंचे पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर पंजीकृत कर ली। मामले की जांच उपनिरीक्षक हरिशंकर मिश्रा के सुपुर्द की गई। पीड़ित के दोनों हाथ में फ्रैक्चर होना मेडिकल रिपोर्ट में पाया गया।
इसके बावजूद दरोगा ने इस मामले में धाराएं नहीं बढ़ाईं।
एसपी ने बताया कि मौदहा कोतवाली में तैनात आरक्षी गौरव भदौरिया की अपने बीट क्षेत्र से जनता की शिकायतें मिल रही थीं। साथ ही अपराधियों के साथ संलिप्तता आदि की शिकायतें मिली। इसी के चलते दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें