हमीरपुर। शहर में कलक्ट्रेट गेट के निकट कुरारा की ओर से आ रहे मौरंग भरे ट्रक ने पैदल जा रहे एक युवक को कुचल दिया। उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई है। युवक की पहचान के प्रयास करने में पुलिस जुटी है।
ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शहर के अंदर नो इंट्री खुलते ही रात में नौ बजे से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाती है। मंगलवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे कलक्ट्रेट के निकट पेट्रोल पंप की तरफ पैदल गुजर रहे 30 वर्षीय युवक को मौरंग भरे ट्रक ने कुचल दिया। घटना के समय पुलिस अधीक्षक कार्यालय होने पर आनन फानन पुलिस पहुंची। भाग रहे ट्रक पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी जेब से कोई भी ऐसा सामान या पहचान पत्र नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि मृतक युवक पैदल ही जा रहा था तभी ट्रक ने उसे कुचल दिया।