पौथिया। मोपेड सवार दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया है।
कुरारा थानाक्षेत्र के जमरेही गांव निवासी रामू (22) अपने रिश्तेदार चंदूपुर गांव निवासी मुकेश (21) के साथ में मोपेड से पौथिया गांव की ओर जा रहे थे। तभी कलौलीतीर गांव के पास एक ट्रक टक्कर मारते हुए भाग निकला। हादसे में चालक रामू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश घायल हो गए। राहगीरों की मदद से मृतक व घायल को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया। पौथिया गांव निवासी शिवकुमार निषाद ने बताया कुछ माह पूर्व उनकी भतीजी संगीता की जमरेही गांव के रामू के साथ सगाई तय हुई थी।
मृतक अपने पिता का एकलौता पुत्र था। तीन बहनों में सबसे बड़ा था। पिता किसानी करते हैं। पिता रामकेश ने बताया रविवार को युवक सूरत से आया था। कहा घर में कुरारा जाने की बात कहकर मोपेड से गया था। बताया वह पौथिया की ओर कहां जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं है। ललपुरा थानाक्षेत्र के डांडीपुर में ननिहाल है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है।