राठ में साइकिल व बैलगाड़ी से विरोध मार्च निकालते कांग्रेसी
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बैलगाड़ी और साइकिलों के साथ विरोध मार्च निकाला। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्य कम कराने की मांग की है।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव गोविंद अहिरवार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद हमारे यहां पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। डीजल के दाम बढ़ने से कृषि लागत में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। वहीं मालभाड़ा बढ़ने से महंगाई भी बढे़गी। सरकार पेट्रोल व डीजल पर टैक्स बढ़ाकर अपना खजाना भरने में जुटी हुई है। इसकी सीधी मार आम जनता को झेलनी पड़ रही है।
गांधी पार्क से निकाले गए विरोध मार्च में कांग्रेसी साइकिलों व बैलगाड़ी से चल रहे थे। एसडीएम अशोक यादव को सौंपे ज्ञापन में पेट्रोल व डीजल के दाम कम किए जाने की मांग की है। युवा जिलाध्यक्ष दुष्यंत राजपूत, योगेंद्र कुमार अहिरवार, लतीफ उल्ला एडवोकेट, नरेंद्र आनंद उर्फ टिल्लू, शकील अहमद, राजा खान, खेमचंद्र आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।