फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार मजदूर युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शुक्रवार देर शाम करीब सवा सात बजे कानपुर सागर हाईवे पर बेकाबू डीसीएम ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद हाईवे पर करीब 20 मिनट के लिए आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखवाने के साथ घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के अमिरता निवासी अर्जुन (22) पुत्र ओमप्रकाश शुक्रवार की देर शाम पड़ोस में नंदकिशोर के घर आए रिश्तेदार जनपद कानपुर नगर के थाना सजेती के मवईधाम निवासी मिहीलाल (18) पुत्र मुरारी को लेकर शहर बाइक लेकर अपने राजमिस्त्री पिता को लिवाने आ रहा था। तभी हाईवे पर चढ़ते ही सुमेरपुर की ओर जा रही एक डीसीएम ने बाइक में कुछेछा मोड़ के निकट टक्कर मार दी। हादसे में बिना हेलमेट लगाए अर्जुन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार मिहीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर पड़े शव को लेकर आवागमन थम गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने दोनों को एंबुलेंस में लादकर सदर अस्पताल भेजा।
वहीं शहर के कालपी चौराहा मोहल्ले में मकान निर्माण कर वापस आटो से गांव जा रहे मृतक के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार उसका बेटा साथ में मजदूरी का काम करता था। बताया कि दोपहर करीब एक बजे उसने मोबाइल लेने को कहा तो उसने 1500 रुपये दिए। उसने मोबाइल खरीदा और गांव चला गया। बताया कि दोपहर बाद बारिश हुई। शाम को बारिश थमने पर बाइक लेकर पड़ोसी के रिश्तेदार को बैठाकर उसे लेने शहर आ रहा था। तभी यह हादसा हो गया। उसने बताया कि दो बेटों में यह छोटा था। शादी नहीं हुई थी। बताया कि एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें