फोटो28एचएएमपी 23- मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंककर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
हमीरपुर। वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर विरोध जताया। कचहरी के बार भवन में पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से गांधी पार्क पहुंचे और फिर पैदल मार्च करते हुए बस स्टैंड पहुंचे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उसे जूतों से कुचलते हुए जमकर नारेबाजी की। आग दुकानों को प्रभावित न कर इस वजह से आग पर पानी भी डाला गया।
जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने और उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों तथा मतदाता सूची में हुए बदलावों की जांच कराने की मांग की। पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा ने भी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि फर्जी वोटों को बढ़ावा देकर भाजपा को लाभ पहुंचाया गया। कांग्रेस प्रवक्ता उज्जवल पाठक ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त भाजपा के दबाव में कांग्रेस के वोट काटकर भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम कर रहा है। यह सरकार वोट चोरी करके सत्ता पर काबिज है। पुलिस ने पुतला दहन करने से रोकना जरूरी नहीं समझा। बस स्टैंड पर पुतला में आग लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेसियों ने बाद में आग पर पानी भी डाला।
कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से इस्तीफा देना चाहिए, अन्यथा कांग्रेस सड़क पर आंदोलन तेज करेगी। इस दौरान संजय वीर सिंह लोधी, कौशल किशोर द्विवेदी, यूसुफ खान, पूर्व जिलाध्यक्ष नीलम निषाद, महिला सभा जिलाध्यक्ष पि्रया द्विवेदी, प्रमोद द्विवेदी, सूर्य किशोर तिवारी आदि मौजूद रहे।