बिवांर। विकासखंड मुस्करा के उमरी गांव में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे ग्राम सचिवालय में शुरू हुई चौपाल दोपहर दो बजे तक चली। परिवार रजिस्टर, वृद्धा पेंशन और नाली सफाई सहित कुल पांच शिकायतें आईं।
गांव निवासी राधा, फकीरा और अमन ने परिवार रजिस्टर की नकल के लिए प्रार्थनापत्र दिया। वहीं उजियारी ने वृद्धा पेंशन और राजेंद्र सिंह ने दरवाजे पर नाली जाम होने की शिकायत की। सचिव रामप्रसाद ने बताया कि सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। इस मौके पर निवर्तमान प्रधान अविनय कुमार, एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल, पंचायत सहायक लक्ष्मी देवी, सफाई कर्मी संतोष, लल्लू, रजनी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)