राठ। चौपरा रोड स्थित विवाह घर में लायंस क्लब राठ विराट का अधिष्ठापन समारोह हुआ। जिसमें नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सहित नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि क्लब के मंडलाधीश लायन राजीव बब्बर ने कहा समाज सेवा का जज्बा दिल में होना चाहिए। उन्होंने कहा क्लब विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य करता है। अधिष्ठापन अधिकारी निवर्तमान मंडलाधीश लायन नवीन गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन गिरीश शरण बुधौलिया, सचिव वंदना मिश्रा, कोषाध्यक्ष रहमत वेग, उपाध्यक्ष प्रथम सीए विनोद गुप्ता, द्वितीय अवधेश पाठक, तृतीय विकास पुरवार, मेंबरशिप चेयर पर्सन शिवनारायण खरे आदि पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
वहीं दीक्षा अधिकारी कैबिनेट सचिव लायन तरुण गांधी ने विधायक मनीषा अनुरागी, लेखराम अनुरागी, रोहित अग्रवाल, मनोज सोनी को नए सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। समारोह में पूर्व अध्यक्षों, चाटर्ड सदस्यों आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक चेयरमैन मुकेश गुप्ता व आदर्श कोहली रहे। वहीं संचालन वंदना मिश्रा ने किया।