फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंदड़ू में बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, सास और बहू घायल

विज्ञापन
जंदड़ू के ठाणा टिक्कर गांव में बिजली गिरने के बाद क्षतिग्रस्त हुई बिजली की फिटिंग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत जंदड़ू के गांव ठाणा टिक्कर में वीरवार सुबह एक मकान पर बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं, जबकि दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही घर में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जलकर राख हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बीच ठाणा टिक्कर गांव के दो घरों में बिजली गिरी। इस दौरान बिजली भगवान दास पुत्र लखाराम तथा उनके पुत्र रवि कुमार के स्लेटपोश मकानों के बीच से निकलते हुए घर के कार्य में व्यस्त सास व बहू पर जा गिरी। इस दौरान भगवान दास की पत्नी सरला देवी (60) तथा दूसरे मकान में कार्य कर रही उनकी बहू कली देवी (35) घायल हो गईं। इसके साथ ही मकान में दरारें आने के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फ्रिज, टीवी, एलसीडी, वायरिंग भी जल गई। घटना की सूचना सिविल अस्पताल सुजानपुर को दी गई। जहां से आई एंबुलेंस से दोनों घायलों को सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महिलाओं को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया है। जहां दोनों उपचाराधीन हैं। पंचायत के पूर्व प्रधान प्रवीण ठाकुर ने गरीब परिवारों के लिए सहायता की मांग की है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश डोगरा ने बताया कि महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें