फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों ने मांगा आवासीय पट्टे के लिए जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बाढ़ की विभीषिका से सिकरोढ़ी गांव में एक सैकड़ा से अधिक लोगों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़ितों ने गांव के ऊपरी हिस्से में ग्राम समाज की जमीन में आवासीय पट्टे किए जाने की मांग की है। कुरारा विकासखंड के सिकरोढ़ी गांव के एक सैकड़ा से अधिक बाढ़ पीड़ितों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया गांव किनारे यमुना नदी बहती है। बताया प्रत्येक वर्ष नदी में बाढ़ आती है।
विज्ञापन

जिससे उनके कच्चे मकान बाढ़ के पानी में डूबने से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। साथ ही जानवरों को खिलाने के लिए एकत्र भूसा व गृहस्थी बर्बाद होती है। बाढ़ पीड़ितों ने डीएम से गांव के ऊपरी हिस्से में ग्राम समाज की जमीन पर आवासीय पट्टे किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रामलखन, राजाभइया, भान सिंह, जिलेदार, देवनारायन, रामेश्वर, रामकरन, रामभरोसे, बाबूराम, भूरा, मुकेश समेत एक सैकड़ा से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें