फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 उर्वरक की दुकानों पर जांच करेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन और प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत शासन ने जिले में 110 उर्वरक की दुकानों पर स्टॉक की जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने जांच के लिए अधिकारियों को नामित किया है। ई-पॉस के माध्यम से उर्वरक बिक्री अनिवार्य कर दी गई है। शासन ने मुख्य रूप से पांच उर्वरकों के स्टॉक की जांच करने के आदेश दिए हैं। इसमें यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी और एसएसपी उर्वरक हैं।
विज्ञापन

दरअसल अधिकांश फसलों में इन्हीं उर्वरकों का उपयोग किया जाता है। इसके चलते कालाबाजारी की आशंका बनी रहती है। जिले की 110 उर्वरक की दुकानों पर जांच के लिए 15 अधिकारी नामित किए हैं। जिला कृषि अधिकारी, डा. सरस कुमार तिवारी ने बताया डीएम की ओर से नामित अधिकारी व कर्मचारी भौतिक रूप से उर्वरकों के स्टॉक का सत्यापन करने के साथ ही ई-पास में भी स्टॉक का मिलान करेंगे। अगर कहीं गड़बड़ी मिलती है तो इसकी रिपोर्ट जिला कृषि अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें