कुरारा। कस्बे के बेरी तिराहे पर नगर पंचायत ने नाला निर्माण की खुदाई एक माह पूर्व करा दी। इसके बाद ठेकेदार काम बंद कर कहीं चला गया। वहीं खोदे गए नाले में बारिश का पानी भरने से अब लोग परेशान है। व्यापारी धंधा चौपट होने से आक्रोशित हैं। कस्बे में वार्ड नंबर नौ की जल निकासी को लेकर नगर पंचायत की ओर से बेरी तिराहे से रामलाल के दरवाजे तक नाला निर्माण कार्य प्रस्तावित था।
ठेकेदार ने बेरी चौराहे के पास जेसीबी मशीन के जरिए नाला खुदवा दिया। दुकानदार अजय शुक्ला, श्याम बाबू यादव, तरुण चक्रवर्ती, आशीष सिंह, प्रमोद गुप्ता आदि ने बताया दुकानों के सामने एक माह पूर्व नाला खोदा गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता ने बताया काम न कराने पर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस दी जा चुकी है। (संवाद)