फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का दूध बच्चों के लिए सर्वोत्तम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा की ओर से विश्व स्तन पान सप्ताह कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया गया। जिसमें छह माह तक मां का दूध पीने वाले बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता रहने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कुरारा ब्लाक के बरुआ गांव में वैज्ञानिक डॉ. फूल कुमारी ने बताया नवजात शिशु के बेहतर विकास व स्वास्थ्य के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार है। क्योंकि मां के दूध में सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बच्चों को रोगों से लड़ने की क्षमता का विकास करता है। साथ ही उन्होंने शिशुओं को जन्म से छह माह तक मां का दूध पिलाने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया। बताया मां के दूध में लैक्टफॉर्मिंन नामक तत्व होता है जो बच्चे की आंत में लौह तत्व को बांध लेता है। जिससे बच्चे की आंत में रोगाणु पनप नहीं पाते हैं।
शिशु को सही मात्रा में सही समय पर मां का दूध न मिल पाना भी कुपोषण की समस्या का बहुत बड़ा कारण है। कृषि वैज्ञानिक डा. एसपी सोनकर ने बताया नवजात शिशु के बेहतर विकास व स्वास्थ्य के लिए मां का दूध जीवन रक्षक है। बच्चों की देखभाल करना मां पर निर्भर करता है। क्योंकि बच्चों की प्रथम पाठशाला मां ही होती है। यही शिशु आगे चलकर देश के भविष्य होंगे। इस कार्यक्रम में सीमा, पूनम, सुधा, कृष्णा व महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें