मौदहा। श्रावण मास की अमावस्या पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पैदल कामतानाथ के दर्शन के लिए निकल पड़े। इसी मार्ग में कस्बे के समय सिजनौड़ा गांव स्थित बजरंग धाम में उनके लिए भंडारा व रुकने की व्यवस्थाएं की गई हैं।
तीन दिनों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था चित्रकूट कामतानाथ के दर्शन को कस्बे के कपसा मार्ग स्थित बजरंग धाम से गुजरता है। श्रद्धालु ढोल मंजीरा लेकर जय कामतानाथ के नारों के साथ भगवाध्वज लिए हुए सीताराम-सीताराम की धुन के साथ निकल रहे हैं। गुरुवार को चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं में उरई, कालपी, कानपुर देहात, इटावा, औरैया की टोलियां निकली। (संवाद)