राठ। क्षेत्र के चिल्ली गांव में कच्चा मकान गिरने से गृहस्थी का सामान, बाइक आदि क्षतिग्रस्त हो गई। चिल्ली गांव निवासी दिवाकर ने बताया उनके पास दो एकड़ कृषि भूमि है। जिस पर खेती कर अपने परिवार का भरणपोषण करते हैं। ईंट गारे के बने मकान में परिवार समेत रहते हैं। सोमवार रात खाने खाने के बाद परिवार समेत घर में लेटे थे।
तभी अचानक मकान से मिट्टी गिरने लगी। हादसे का अंदेशा होते ही वह परिवार सहित घर से भाग निकले। जैसे ही वह बाहर पहुंचे तभी मकान भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में वह व परिवार बाल-बाल बच गया। वहीं मकान गिरने से घर में रखी बाइक सहित अन्य सामान का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया बारिश के चलते कच्चे मकान में पानी बैठता रहा। जिसके चलते धूप व हवा मिलने पर मकान गिरा है। (संवाद)