फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से रोशन होगा कस्बा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहांड। दशहरा पर्व से पहले कस्बा सौर ऊर्जा से जगमगाने लगेगा। एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी बड़े स्तर पर इस काम में जुटे हैं। प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए नगर के मुख्य मार्गों में चार सौ सौर ऊर्जा पोल लगाए गए हैं। वहीं सौर ऊर्जा के कस्बे में दो प्लांट लगाए गए हैं। कार्यदायी संस्था रिनर्सो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के ठेकेदार अमित तिवारी ने बताया 30-30 किलोवाट के दो प्लांट लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पहला पुरानी बाजार व दूसरा प्लांट नगर पंचायत परिसर में लगाया गया है। इसके तहत 180 सौर ऊर्जा प्लेटें तथा 400 लोहे के विद्युत पोल लगाए गए हैं। काम लगभग पूर्ण होने को है। दशहरा तक शत प्रतिशत काम पूरा करने के प्रयास है। नगर पंचायत लिपिक रामेश्वर दयाल द्विवेदी ने बताया विद्युत की आवाजाही के बाद भी नगर वासियों को राहत मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें