फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के खाते में धनराशि भेजने पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कुरारा ब्लाक के ग्राम पंचायत कनौटा के गांव शीतलपुर में पात्र लाभार्थी को मिले प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त के एक लाख 10 हजार की धनराशि अभिलेखों में हेराफेरी कर दूसरे को स्थानांतरित कर दी गई। इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी को आरोप पत्र देने के साथ उनके वेतन से धनराशि काटे जाने की कार्यवाही की गई है। वहीं एफआईआर दर्ज कराने के लिए खंडविकास अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

शीतलपुर निवासी लल्लू ने शिकायती पत्र जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को दिया था। जिस पर डीएम ने परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग से जांच कराई। परियोजना निदेशक ने जांच में पाया कि ग्राम विकास अधिकारी मधु गुप्ता ने अभिलेखों में हेराफेरी कर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के पात्र लाभार्थी लल्लू पुत्र रामाधीन के स्थान पर लल्लू पुत्र रामनाथ के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में 1.10 लाख रुपये की पहली किस्त स्थानांतरित करा दी है।
परियोजना निदेशक ने जांच में कहा वास्तविक लाभार्थी लल्लू पुत्र रामाधीन को आवास की धनराशि स्थानांतरित न कर कर्तव्य पालन में चूक व वित्तीय अनियमितता की गई है। इस मामले में जिला विकास अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया डीएम के निर्देश पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी मधु गुप्ता को आरोप पत्र जारी किया है। उनके वेतन से आवास की धनराशि वसूली जाएगी। कहा बीडीओ को एफआईआर दर्ज करने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें