फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान की मांग, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम संजीव कुमार शाक्य को ज्ञापन देते कोटेदार संघ के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। छह सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को कोटेदार संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को दिया। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेेशन के प्रदेश सचिव धरमवीर के नेतृत्व में राशन विक्रेताओं ने ज्ञापन दिया। कहा उचित दर विक्रेताओं को तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल कमीशन या तीस हजार रुपये मानदेय दिया जाए। कोटेदारों के उठाए गए अनाज व चीनी पर वर्ष 2001 से अभी तक व अन्य सभी बकाये का जल्द भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

संघ ने विभाग को टोल फ्री नंबर दिए जाने की मांग की। कहा जब ई पास मशीन से पूरे प्रदेश में वितरण कार्य किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में बिक्री, स्टाक रजिस्टर व वितरण प्रमाण की बाध्यता समाप्त की जाए। ज्ञापन देते समय हरदेव सिंह, मुन्नालाल, गंगादीन, अमर सिंह, विजय कुमारी, माया, देवीदीन, भगवानदीन, मृत्युजंय पाल, रामखिलावन, रन्नोदेवी आदि रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें