फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दंपति समेत सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में दंपति समेत सात लोग घायल हो गए। बिवांर कस्बे में बांधुर तिराहे पर मिनी ब्लाक मोहल्ला निवासी बाबू वर्मा (30) को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक से गिरकर वह घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। पौथिया संवाद के अनुसार जरिया के गोहांड गांव निवासी संदीप नामदेव (28 ) बाइक से जा रहे थे। तभी पौथिया के पास खेतों की कटाई कर घर जा रही महिला पान कुंवर, भागवती टक्कर मारते हुए सड़क पर गिर गया। तीनों घायल हो गए। मौदहा संवाद के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव निवासी चंद्रपाल (42) अपनी पत्नी सिद्धकुमारी (35) के साथ बाइक से गांव जा रहे थे, तभी सरकारी अस्पताल के पास एक आटो रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपति घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। आटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर क्षेत्र के सिलौली निवासी रमेश अनुरागी (25) बाइक से गिरकर घायल हो गए। चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें