शहर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्या सुनते नायब तहसीलदार प्रमीत सचान व कोतवाल ?
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। सदर कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार प्रमीत सचान व कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनी। सात शिकायतों में दो का निस्तारण किया गया।
सुमेरपुर संवाद के अनुसार समाधान दिवस में कुल 22 शिकायतें दर्ज की गई। दो शिकायतों का समाधान मौके पर ही करा दिया गया। सरीला संवाद के अनुसार थाना जरिया, जलालपुर व चिकासी में थाना समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। जरिया में एसडीएम, सीओ एवं जलालपुर में तहसीलदार मौजूद रहे।