फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुरः खून से खत लिखकर मांगा पानी

विज्ञापन
मौदहा में खून से खत लिखकर पानी मांगते अनशनकारी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। जल संकट को लेकर 13 दिन से अनशन चल रहा है। अब लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों को खून से खत लिखकर पानी मांगा है।
विज्ञापन

मौदहा कस्बे में 15 दिन से आधा दर्जन मोहल्लों में पेयजल संकट चल रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर जल संस्थान में 13 दिन से अनशन चल रहा है। शनिवार को अनशनकारियों याकूब, रजा मोहम्मद, श्रीनाथ, उमराव चौधरी ने जल संस्थान विभाग सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को खून से पत्र लिखकर पानी मांगा है। खून से लिखा बैनर भी लगाया गया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि हुसैनिया, कमराहा, बड़ा कसौडा, कजियाना, गदाई, ब्लॉक के पीछे, गफूराबाद और तकिया में भीषण पेयजल संकट बरकरार है। कई बार अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अनशन के 13 दिन बाद भी अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें