फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसा पानी, सड़कें लबालब

विज्ञापन
कुरारा कस्बे के बेरी मार्ग में भरा बारिश का पानी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शनिवार को झमाझम बरसात हुई। सड़कें पानी से लबालब होने के कारण आवागमन में दिक्कतें हुई। हालांकि बरसात होने पर खेती-किसानी के काम ने जोर पकड़ लिया है। धान की रोपाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश का इंतजार कर रहे किसान धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी एक सप्ताह तक लगातार बारिश होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 26.6 डिग्री रहा है। हवा की औसत गति 2.8 किमी प्रति घंटा रही। 47.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। दो से छह जुलाई के बीच बारिश की संभावना है। कहा कि धान रोपाई करने के लिए मौसम मुफीद है।
किसान महेंद्र सिंह, भगवान सिंह, मलखान सिंह, बबलू सिंह व जीतेंद्र के अनुसार गेहूं की कटाई के बाद से खाली पड़े खेतों में नमी हो जाने से अब जुताई करने में आसानी रहेगी। धान की रोपाई अच्छे ढंग से हो सकेगी। वहीं, जगह-जगह नालियां जाम होने से जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। कुरारा संवाद के मुताबिक ओवरलोड वाहनों के गुजरने से बेरी-कुरारा मार्ग ध्वस्त हो चुका है। शनिवार मूसलाधार बारिश होने से सड़क पर पानी भर गया। इससे राहगीरों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें