मौदहा तहसील में हाईवे को सिक्सलेन व डिवाइडर बनाने की मांग को लेकर अनशन में बैठे युवा।
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। बढ़ती दुर्घटनाओं से नाराज युवाओं ने तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू किया है। यह लोग कानपुर-सागर हाईवे को छह लेन और डिवाइडर बनाने की मांग कर रहे हैं। अनशन पर टंगे बैनर पर लिखा है कि सतर्क रहे, आप एनएच 34 पर है। बच्चे पूछते है, कब आएंगे। युवाओं को अधिवक्ताओं सहित अन्य लोगों का समर्थन मिला है।
भाजपा नेता बसंत सोनी, नीरज शर्मा व अन्य युवाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एक सप्ताह पूर्व उपजिलाधिकारी को दिया गया था। मांग की गई थी कि कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग को दुर्घटनाओं के कारण खूनी हाईवे कहा जाने लगा है। इसे यदि छह लेन व डिवाइडर बनाने की कार्रवाई शुरू नहीं की गई तो वह तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। गुुरुवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बसंत सोनी, नीरज शर्मा, आरिफ चौधरी, चंद्र किशोर, सगीर, कौशल किशोर गुप्ता, रामसिंह वर्मा, जमाल मंसूरी ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।