फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद कैडर कर्मियों के समर्थन में उतरी मजदूर यूनियन

विज्ञापन
सीटू से संबंधित हिमाचल प्रदेश भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन के महासचिव रंजन शर्मा ने वीरवार ? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद कैडर अधिकारी एवं कर्मचारी संघ हमीरपुर की पेन डाउन क्रमिक हड़ताल वीरवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान सीटू से संबंधित हिमाचल प्रदेश भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन हमीरपुर कमेटी के महासचिव एवं पूर्व पंचायत प्रधान रंजन शर्मा ने हड़ताल में शामिल होकर संघ की मांगों का समर्थन किया। संघ के प्रधान नरेंद्र कानूनगो ने कहा कि सरकार की ओर से 20 साल से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। सरकार कर्मचारियों की लंबी सेवा के उपरांत भी इनको अपना कर्मचारी नहीं मान रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की ओर से लंबे समय से पंचायती राज विभाग में विलय करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से उनकी अनदेखी करने पर अब कर्मचारी शांतिपूर्ण हड़ताल पर बैठ गए हैं। इससे पंचायत स्तर पर होने वाले सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए की गई है। जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा। उधर, बमसन विकास खंड में भी अनिश्चितकालीन पेन डाउन स्ट्राइक की जा रही है। कर्मचारियों के समर्थन में कई पंचायतों के प्रधान भी उतर आए हैं तथा सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की मांग की है। बारी पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर, टपरे के प्रधान दिवान चंद, काले अंब की प्रधान निर्मला देवी, दिम्मी की प्रधान के साथ कई अन्य ने इसका समर्थन किया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि वह खुलेआम कर्मचारियों का समर्थन करते हैं तथा सरकार से मांग करते हैं कि सरकार कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से विभाग में समायोजित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें