फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवाद में पानी, जाम, सड़कों की समस्या उठी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों, धर्मगुरुओं, राजनैतिक दलों के साथ संवाद करते मंडलायुक्त व आईज? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह व आईजी एस के भगत ने कलक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों, उद्यमियों, धर्म गुरुओं, राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से संवाद कायम किया। इस दौरान पेयजल संकट, जाम की समस्या, हर घर नल जल योजना के तहत खोदी गई सड़कों का मुद्दा छाया रहा। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी से समस्याओं के समाधान के लिए कहा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के अफवाह न फैलाई जाए। लोगों को समरसता, शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ रहने के लिए प्रोत्साहित करें। अपने बच्चों के मोबाइल पर गतिविधियों की नजर रखें। नगरीय क्षेत्रों को और बेहतर बनाया जाए। मॉर्निंग वॉक वाले स्थलों पर अनिवार्य रूप से रात्रि कालीन सफाई एवं चूने का छिड़काव हो। पार्कों में तिरंगा लाइट लगवाई जाए। सभी दुकानदार अपने दुकानों में डस्टबिन रखें। आईजी एसके भगत ने कहा कि सोशल मीडिया सेल सक्रिय है। अफवाह फैलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहीं पर भी अवैध बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड संचालित नहीं होंगे। बैठक में सीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्रा, एडीएम रमेशचंद्र, एडीएम न्यायिक डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, एसपी शुभम पटेल, अपर एसपी अनूप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर गुप्ता मौजूद रहे।
किसने क्या कहा
व्यापार मंडल के केजी अग्रवाल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का समर्थन करते हैं लेकिन पटरी दुकानदारों के लिए नया स्थान चिह्नित किया जाए। छिरका के प्रधान मुकेश प्रजापति ने कहा कि हर घर नल जल योजना के काम में सड़कें खोद दी गईं है। इन्हें सही न कराने से पैदल चलना मुश्किल है। गांव के पास पुल बन जाए तो लोगों को राहत मिलेगी। मौदहा के जावेद अख्तर ने कहा कि मली कुआं से डिग्री कालेज तक जाम की समस्या रहती है। पुल बन जाए तो लोगों को राहत मिलेगी। भरुआ सुमेरपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ने कहा कि कस्बे की एक कालोनी में पानी की समस्या है। सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल ने कहा कि जिले के अस्पताल रेफर सेंटर बन गए हैं। ऐसे में मरीजों को सही इलाज न मिलने से बीच रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। जनपद में मेडिकल कालेज बनाया जाए। शहर काजी अजमत अली ने कहा कि हम हिंदुस्तान के मुसलमान हैं। हम सभी मिलजुलकर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त व आईजी ने मुख्यालय स्थित बस स्टैंड का निरीक्षण किया । बस स्टैंड पर अतिक्रमण साफ किया हुआ पाया। उन्होंने राहगीरों से बातकर हालचाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें