फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक गर्म रहा मंगलवार

विज्ञापन
शहर स्थित यमुना नदी में मस्ती करते युवक। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। अभी 15 जून तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मंगलवार का दिन पिछले एक हफ्ते में सबसे गर्म रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री रिकार्ड किया गया। राहगीर गमछा, तौलिया डालकर धूप से बचते दिखे। 11 बजे के बाद सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

पिछले दिनों आई आंधी और बारिश के बाद पारा चढ़ने का सिलसिला 25 मई से शुरू हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक छह को तापमान 44.5 और सात जून को 45 रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गर्मी के कारण कृषि क्षेत्र की भूमि में नमी कम हो रही है। मौसम में आर्द्रता की मात्रा न्यूनतम 29 प्रतिशत व अधिकतम 34 प्रतिशत तक रही। हवा का प्रवाह औसतन 21 किलोमीटर प्रति घंटा रहा है।
तापमान पूर्वानुमान (डिग्री सेल्सियस में)
तिथि अधिकतम न्यूनतम
8 जून 45 29
9 जून 45 30
10 जून 45 31
11 जून 44 31
12 जून 43 30
मंगलवार का दिन एक हफ्ते के भीतर सर्वाधिक गर्म रहा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्यियस रिकार्ड किया गया। कृषि योग्य भूमि की ऊपरी परत की मिट्टी में नमी कम हो रही है। किसान फसलों की सिंचाई करते रहें। मवेशियों को दो से तीन बार नहलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एसपी सोनकर, कृषि वैैैज्ञानिक केवीके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें