मौदहा। बड़े चौराहे पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बड़े चौराहा पर जय किशोर गुप्ता और उसके भतीजे प्रशांत गुप्ता की मार्केट है। इसी के बगल की जमीन पर बबलू धुरिया के परिवार से इनका विवाद चल रहा है। अक्सर जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो जाते हैं। सोमवार को तीन बजे प्रशांत और जय किशोर से बबलू, राहुल, सौरभ और उनके परिवार की महिलाओं से मारपीट हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि वीडियो में बबलू धुरिया और उसके परिवार के लोग प्रशांत व जय किशोर को पीट रहे हैं। बबलू, राहुल व उनके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।