फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की आंधी से जनजीवन बेहाल

विज्ञापन
मुस्करा कस्बे में तेज बारिश के बाद रास्तों में भरा गंदा पानी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। सोमवार को आई आंधी और बरसात ने बिजली उड़ा दी। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। कई जगहों पर पेड़ गिर गए। इससे यातायात प्रभावित रहा। गिरे पेड़ काटकर हटाने के बाद यातायात बहाल हो सका। राठ में उड़ी टिन की चद्दर से बालिका घायल हो गई। मौदहा में दीवार गिर गई। कई स्थानों पर पोल गिर गए। हालांकि मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

राठ संवाद के मुताबिक सोमवार दोपहर अचानक आसमान में काले बादल उमड़ने लगे। जोरदार आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। घरों में बने छप्पर तहस-नहस हो गए। चिकासी थाने के चुरहा गांव निवासी सत्तीदीन की पुत्री काजल (8) घर के आंगन में खेल रहीं थी। तभी तेज आंधी में उड़ कर टिन शेड की चद्दर से घायल हो गई। जीजीआईसी कालेज में लगा नीम का पेड़ गिरने से आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौदहा संवाद के अनुसार तेज आंधी व बारिश से कई स्थानों पर बिजली के पोल गिर गए। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अरतरा निवासी बृजेश सिंह खंगार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि प्रधान महेश्वरी दीन की पक्की दीवार गिरने से उसकी गृहस्थी का लाखों रुपये कीमत का सामान नष्ट हो गया। 31 मई को उसके लड़की की शादी होनी है।
मुस्करा संवाद के अनुसार आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इससे जलभराव हो गया। नालियों के ऊपर से पानी बहते हुए सड़क पर आ गया। कुछ मकानों के अंदर पानी जा घुसा। कृपाल गुप्ता ने बताया कि उनका मकान हमीरपुर रोड़ मुख्य मार्ग के पास है। तेज बारिश होने के कारण घर के बाहर से निकला हुआ बड़ा नाला गंदगी के चलते उफना गया। पानी उनके मकान के अंदर जा पहुंचा। संदीप पाठक, देवी दयाल गुप्ता ने सफाई कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप ने बताया कि नालियों की सफाई कराई जाएगी। सरीला संवाद के अनुसार चार घंटे हुई रिमझिम बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन

कुरारा संवाद के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत लाइनों के तार टूट जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पानी का भी संकट रहा। करियापुर, गुजौरा, लहरा, खरेहटा की विद्युत लाइनों के तार टूट जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। अवर अभियंता अभिषेक साहू ने बताया कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। गहरौली संवाद के अनुसार तेज बारिश व आंधी से खंभे टूटने पर 60 गांवों के आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि सभी लाइनों में कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग कराकर लाइन ठीक कराई जा रही है। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार आंधी के कारण बिजली गुल हो गई। एसडीओ विद्युत आलमगीर अंसारी ने कहा कि पेड़ों की डालें टूटने से आपूर्ति बाधित हुई है। देर रात तक आपूर्ति बहाल होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें