फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कर्मचारियों को मिलेगा सशर्त अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी ने अधिकारी व कर्मियों पर अवकाश लेने के मामले कई शर्तें लगा दी हैं। संबंधित अधिकारी को अवकाश पर जाने का कारण व अवधि में निवास का स्थान दर्शाना अनिवार्य किया है। यही नहीं अवकाश में जाने के लिए विभाग में एक रजिस्टर अलग से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस आदेश के बावजूद बीएसए दफ्तर के दो कर्मी बिना अवकाश स्वीकृत कराए चले गए और रजिस्टर भी नहीं बनाया गया है। डीएम ने कुछ दिन पहले विभागाध्यक्षों व कर्मियों को दफ्तर में आने का समय साढ़े 9 बजे निर्धारित किया है, लेकिन ज्यादातर कर्मी इस आदेश का पालन नहीं कर रहे थे और बिना अवकाश प्रार्थना पत्र स्वीकृत कराए ही चले जाते थे। इस पर डीएम डा.चंद्रभूषण ने कर्मियों पर नकेल कसते हुए साफ कहा है कि प्रार्थना पत्र में अवकाश में जाने का कारण व स्थान, मुख्यालय छोड़ने का समय वापस आने का समय टेलीफोन नंबर अवकाश समय में निवास का स्थान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें