फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखते हलक, नहीं मिलता जरूरतभर का पानी

विज्ञापन
मौदहा में हैंडपंप से पानी भरकर लाती वृद्धा। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में 13 में छह नलकूपों का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। ऐसे में कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित है। पाइप लाइनों में सीधी आपूर्ति करने वाले नलकूपों की हालत भी खराब है। एक नलकूप में पाइप बढ़ाने के बाद लोगों को रात 12 बजे पानी मिल पा रहा है। नगर पालिका के वाटर कूलर व सबमर्सिबल ध्वस्त पड़े हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला हुसैनगंज, कपसा मार्ग, क्योटरा, तीन बखरी, अथाई, कमराहा, कायम कुआं, रहमानियां मार्ग, कसौड़ा व पीर बाबा क्षेत्र में अधिकांश लोग पानी को लेकर परेशान हैं। लोग हैंडपंपों से पानी ला रहे हैं। तीन बखरी मोहल्ले के मास्टर अख्तर ने पानी न मिलने पर कनेक्शन काटे जाने का प्रार्थना पत्र जल संस्थान में दिया है। हुसैनिया मोहल्ले के कबीर अहमद का कहना है कि नगर पालिका ने हैंडपंप में दो साल पहले सबमर्सिबल डाला था, लेकिन यह लंबे समय से खराब है। कस्बे में 13 नलकूपों में तीन हुसैनगंज में छिमौली मार्ग, कूड़ा घर के निकट व सिद्ध तालाब के पास संचालित हैं। इनका जलस्तर गिर गया है।
नगर पालिका की ओर से पानी की समस्या के निस्तारण को लेकर बड़ी संख्या में हैंडपंपों में सबमर्सिबल डलवाए थे। आम जनमानस को ठंडा पानी पिलाने के लिए बड़ी संख्या में वाटर कूलर स्थापित किए गए। यह बंद है। इनकी मरम्मत कराने का दावा किया जाता है। फिर भी स्थित बद से बदतर हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि नगर पालिका में दबाव के चलते अनावश्यक बड़ी तादाद में सबमर्सिबल डाले गए हैं। इस पर प्रतिबंध लगाया है। खराब हैंडपंपों को ठीक कराने का प्रयास करेंगे। वाटर कूलर भी ठीक कराए जाएंगे। जलसंस्थान के अवर अभियंता विश्वलेंद्र नाथ ने बताया कि पानी का स्तर घटने से नलकूप जवाब दे रहे हैं। मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है। एक नलकूप में पाइप बढ़ाकर पानी की आपूर्ति सुचारु करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें