फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट सवारी मिलने पर परिचालक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर डिपो की बस में 38 सवारियां बिना टिकट मिलने के मामले में एआरएम ने महिला परिचालक को निलंबित कर दिया है। वहीं जांच दल ने महिला परिचालक पर 10 हजार 32 रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के आरएम अशोक कुमार के निर्देश पर रीजनल चेकिंग दल के निरीक्षक शैलेंद्र पांडेय व रामरतन ने हमीरपुर रूट के रास्ते में चेकिंग लगाई। हमीरपुर से उरई जा रही बस की जांच में 60 सवारियां मिली। 38 यात्री बिना टिकट पाए गए। चेकिंग दल के पूछने पर परिचालक माधुरी ने बताया कि पेपर गड्डी से यात्रियों के टिकट बना रही ंथी, लेकिन मौके पर टिकट न मिलने पर चेकिंग दल ने परिचालक पर जुर्माना लगा विभागीय लिखा पढ़ी कर दी। एआरएम अकील अहमद ने बताया कि आरएम कार्यालय से आदेश आने पर स्थायी परिचालक माधुरी निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें