फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दो घंटे लगा जाम

विज्ञापन
यमुना पुल में जाम में फंसे वाहन व पैदल निकलते यात्री। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में आए दिन जाम लगने से यातायात व्यवस्था धड़ाम है। शनिवार सुबह डंपर खराब होने से हाईवे पर कई किमी लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने दो घंटे बाद जाम खुलवाकर आवागमन चालू कराया।
विज्ञापन

सुबह साढ़े सात बजे यमुना पुल पर कमानी टूटने से एक डंपर बीच रास्ते में खड़ा हो गया। इसके कारण आवागमन वनवे हो गया। छोटी गाड़ियों के आड़े-तिरछे खड़े होने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। यातायात प्रभारी संजय मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन की मदद से खराब डंपर पुल की दूसरी तरफ खड़ा करवाया। तब कहीं जाकर दो घंटे बाद जाम खुल सका और वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। जाम के कारण स्कूली बसें, एंबुलेंस व नेवली प्लांट जाने वाले कर्मचारी फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें